
चौथी तिमाही और मार्च महीने का अबतक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हैदराबाद, 3 अप्रैल 2023 : भारत के सबसे बडे लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने लगातार दूसरे वित्त वर्ष41 मिलियन टन का उत्पादन पार किया। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 14.29 मिलियन टन और केमार्च महीने में 5.6 मिलियन टन का उत्पादन करते हुए, सरकारी खनन कंपनी ने अपने इतिहास में चौथीतिमाही और मार्च महीने में अपना अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया।
वित्त वर्ष 2023 में एनएमडीसी ने 41.22 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 38.25 मिलियनटन लौह अयस्क की बिक्री की, इस बात के बावजूद कि एनएमडीसी की स्थापना के बाद से बैलाडिला क्षेत्र मेंअब तक की सर्वाधिक 622 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने 14.29मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया, जो स्थापना के बाद से किसी भी तिमाही में सबसे अधिक है।
एनएमडीसी ने कोहरे के प्रभाव को कम करने के लिए विज़न एन्हांसमेंट तकनीक, जाम से बचने के लिए विशेषखान लाइनर और अयस्कों में नमी की मात्रा को कम करने के लिए पानी के अवशोषक पॉलिमर का उपयोगकरके मानसून ऑफसेट के बावजूद उत्पादन के इस मील के पत्थर को हासिल किया।
अपनी उत्पादन क्षमता केसमर्थन में प्रमुख खनन कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में अपनी निकासी क्षमता भी बढ़ाई है।श्री अमिताभ मुखर्जी (सीएमडी, अतिरिक्त प्रभार) ने इस सुदृढ प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कंपनी द्वाराअभूतपूर्व मूसलाधार वर्षा के बावजूद 41 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन को पार करना एनएमडीसी कीताकत, लचीलापन और खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वित्त वर्ष23 की चौथी तिमाही में अब तक के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से उत्साहित होकर एनएमडीसी उचित गतिशीलता केसाथ वित्त वर्ष 2024 में प्रवेश कर रहा है।“
