

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के कराची मे रमज़ान के मौक़े पर आयोजित एक खाद्य वितरण केंद्र में हुई भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए , यह भगदड़ तब हुई जब कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिए.

पुलिस के अनुसार, इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे कई लोग पास में बने नाले में गिर गए.वहां के एसएसपी अमीरुल्लाह ने बताया, “शुरुआत में बिजली के तार पर पैर रखने से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे भगदड़ मच गई.”
कीमारी पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुरू में बताया कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं.उनके अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है.पीड़ित लोगों में अधिकांश 40 से 50 साल की उम्र की महिलाएं थीं. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना के बारे में कराची पुलिस आयुक्त मोहम्मद इक़बाल मेमन से रिपोर्ट मांगी है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पंजाब सूबे में सरकारी राशन वितरण केंद्र से मुफ़्त का आटा लेने की कोशिश में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई l





















