


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी एथेंस में प्रदर्शनकारियों में हड़ताल पर चल रहे हज़ारों रेलकर्मी भी शामिल हो गए हैं.ग्रीस में मंगलवार को रेल हादसे में 57 लोगों की मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों में हिंसा हुई है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों की रिपोर्टें हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके हैं. पुलिस ने आंसू गैस और स्टन ग्रेनेडों का इस्तेमाल किया है.

ग्रीस के लॉरिसा के नज़दीक एक यात्री रेलगाड़ी और एक मालगाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई थी. इसके बाद से ही देश के कई हिस्सों में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं. लोगों में रेलवे के निजीकरण और रेलवे के फंड में कटौती को लेकर भी ग़ुस्सा है. जहा ग्रीस के प्रधानमंत्री कीरियाकोस मित्सोताकिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से माफ़ी मांगी वहीं उन्होंने कहा कि वो हादसे को लेकर शर्मिंदा हैं.





















