
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : यूक्रेन के निप्रो के मेयर ने कहा है कि जिस अपार्टमेंट पर रूस ने हमला किया था, वहां से अब और लोगों के बचने की उम्मीद कम ही है.कई लोग अभी भी लापता है, 75 लोगों को चोटे आई है l हमले में नौ मंज़िला इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया, अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि राहत बचान का कार्य अभी भी जारी है. सोमवार को रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा कि बिल्डिंग पर रूसी सेना ने हमला नहीं किया है. यूक्रेन ने कहा कि बिल्डिंग पर रूसी केएच-22 मिसाइल से हमला किया गया है, इस मिसाइल को गिराने की काबिलियत उनके पास नहीं है.






















