
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायगढ़। गत नवंबर माह में एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन में थाना पुसौर के धोखाधड़ी मामले में रायगढ़ पुलिस की टीम कोलकाता के दमदम इलाके में संचालित कॉल सेंटर में दबिश देकर 8 युवक और 14 युवतियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया था। पुलिस की रेड के दरम्यान कॉल सेंटर का संचालक वरूण सिंह, उसकी सलोनी प्रिया, उसका भाई रजनीश और रजनीश की पत्नी फरार थे। SP के दिशा निर्देशन पर विगत डेढ़ माह से पुसौर और सायबर सेल की टीम इन आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी ।
रायगढ़ पुलिस की सक्रियता को जानकर आरोपीगण अपने गृहग्राम बिहार और पश्चिम बंगाल के ठिकाने से फरार होकर लुक छिप रहे थे। पुलिस टीम उन तक ना पहुंचे इसलिए बड़ी चालाकी से शातिर आरोपीगण अपना यूज मोबाइल और सिम लगातार बदल रहे थे और ज्यादातर मोबाइल बंद कर रखा करते थे। रायगढ़ पुलिस के दबाव को देखकर लुक छिप रहे आरोपीगण अंततः फिर पश्चिम बंगाल आये जिन्हें दमदम इलाके में देखे जाने की सूचना रायगढ़ पुलिस को मिलने पर तत्काल एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी पुसौर व साइबर सेल और पुसौर थाने की संयुक्त टीम का गठन कर कोलकाता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया ।
सीएसपी के नेतृत्व में रिकॉर्ड एक ही दिन में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी वरुण सिंह के भाई रजनीश सिंह उर्फ गोरख और उसकी पत्नी मधु उर्फ गोली सिंह को हिरासत में लेने में सफल हुई किंतु वरुण सिंह और उसकी पत्नी सलोनी सिंह फरार थे और उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। अंतिम बार जिस मोहल्ले में उन्हें देखा गया था. वह काफी बड़ा एरिया होने से पुलिस टीम को आरोपियों की पतासाजी में परेशानी हो रही थी। इस केस में पूर्व से संलग्न उनके ठगी के तरीके और उनकी गतिविधियों से भलि.भांति परिचित थे।
आरोपियों के वृंदावन मंदिर जाने की जानकारी सीएसपी को थी जिसे लेकर सीएसपी रायगढ़ के साथ पुलिस टीम उस क्षेत्र के एक.एक कर सत्संग भवन, धर्मशाला और मंदिरों को चेक किए। इस दौरान एक मंदिर का कपाट बंद दिखा पुलिस संदेह हुआ और पूरी टीम गोपनियता बरतते हुए मंदिर के पुजारी को अपने विश्वास में लेकर पूछताछ किया गया. आरोपियों के परिसर के एक कमरे में छिपे होने की जानकारी पर टीम घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वरूण सिंह अपने परिवारजनों के साथ कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती आसीमा रॉय को भी बड़ी जिम्मेदारी दिया था।
