
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के सरदार हाजी जान मोहम्मद ने दावा किया है कि रविवार को उनके यहां 60वें बच्चे ने जन्म लिया हाजी जान ने बताया कि बेटे के रूप में उनके यहां 60वीं संतान ने जन्म लिया है. बेटे का नाम उन्होंने खुशहाल ख़ान रखा है.

उन्होंने कहा कि उनके पांच बच्चे अल्लाह को प्यारे हो गए हैं जबकि 55 ज़िंदा और स्वस्थ हैं.उन्होंने कहा कि वह इतने बच्चे पैदा करके ही नहीं रुकेंगे, अगर अल्लाह ने चाहा तो उनके और भी बच्चे होंगे. ऐसा करने के लिए वह चौथी शादी करने की भी योजना बना रहे हैं.
50 साल के सरदार जान मोहम्मद ख़ान खिलजी क्वेटा शहर के ईस्टर्न बाईपास के पास रहते हैं. वे डॉक्टर हैं और उसी इलाक़े में उनका क्लीनिक उनके मुताबिक, “खुशहाल खान की मां को मैं उनके पैदा होने से पहले उमरा पर ले गया था, इसलिए मैं उन्हें हाजी खुशहाल ख़ान कहता हूं.
“जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इतने सारे बच्चों के नाम याद हैं तो उन्होंने जोर से हंसते हुए कहा, ‘क्यों नहीं?’यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पाकिस्तान दुनिया के उन आठ देशों में शामिल है जो 2050 तक दुनिया की कुल जनसंख्या वृद्धि में पचास प्रतिशत योगदान देगा.
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 1960 के दशक से विश्व भर में जनसंख्या वृद्धि की दर घटती जा रही है और 2020 में यह दर एक प्रतिशत से भी कम रही, वहीं पाकिस्तान में इसे 1.9 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
सरदार जान मोहम्मद ने कहा कि वह चौथी बार शादी करना चाहते हैं और इसके लिए वह चौथी महिला की तलाश कर रहे हैं.उन्होंने कहा, “मैंने अपने सभी दोस्तों से मेरी चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढने में मदद करने को कहा है. ज़िंदगी हाथ से निकल रही है तो मेरी दुआ है कि चौथी शादी जल्दी हो जाए.”उन्होंने कहा कि न केवल उनकी इच्छा अधिक बच्चे पैदा करने की है, बल्कि उनकी पत्नियां भी यही चाहती हैं और उनके घर में बेटों के बजाय बेटियां अधिक संख्या में हैं.जान मोहम्मद ने कहा कि उनके कुछ बेटे-बेटियों की उम्र 20 साल से अधिक है, लेकिन उनमें से किसी की भी अभी तक शादी नहीं हुई है क्योंकि वे पढ़ रहे हैं.





















