
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला की सिर काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दायर कर लिया है. महिला के परिजनों ने कहा है कि उनकी किसी से साथ कोई दुश्मनी नहीं है.

ये घटना सेंट्रल सिंध के संघार ज़िले के सिंझोरो इलाक़े में हुई है. सिंझोरो कराची से करीब 250 किलोमीटर दूर है. 40 साल की दया भील विधवा थीं. उनके पुत्र सुमेर चंद भील ने बताया कि परिवार खेती-बाड़ी करता है.
भारत ने भी इस हत्या पर पाकिस्तान से सवाल किए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने को कहा है. उनके बेटे सुमेर चंद के मुताबिक घटना कुछ ऐसे हुई. मंगलवार दोपहर दया भील गन्ने के खेत में घास काटने गई थीं. उनके साथ उनकी बेटी भी थी. घास काटने के बाद एक गठ्ठर उन्होंने बेटी को दे दी और उसे घर भेज दिया.
दया भील ने बेटी से दोबारा लौटने को कहा और फिर घास काटने में जुट गईं. सुमेर चंद बताते हैं कि जब वे शाम को घर पहुँचे तो उन्हें बहन ने बताया कि माँ अब तक खेत से नहीं लौटी हैं.
इसके बाद वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ माँ को खोजने खेत की ओर निकल गए. खोजने के क्रम में परिवारवाले एक सरसों के खेत में भी गए जहाँ उन्होंने सरसों की टहनियां टूटी हुई पाईं. पास ही शव पड़ा था.
सुमेर चंद बताते हैं, “मेरी माँ का शव खेत में पड़ा था. जब हम क़रीब पहुँचे तो पता चला कि उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके पुलिस शव को घटनास्थल से ले गई.”
सुमेर चंद ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. दया भील के परिजनों ने स्थानीय सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की.





















