मलेशिया के समंदर में मिली अनोखी मछली, हूबहू इंसानों जैसे होठ और दांत बनी चर्चा का विषय

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

 रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अनगिनत रहस्यों से भरा है इसमें कई ऐसी चीजें हैं जो अक्सर हमे आकर्षित और अचंभे में डालते रहती है। उसकी इसी चीज ने लोगों को एक बार फिर हैरान कर दिया है। मलेशिया में एक मछली काफी लोकप्रिय हो रही है जो खुद में बहुत अनोखी है।लोग इस मछली को देखकर काफी हैरान हैं। लोग मछली की फोटो पर अपनी फोटो एडिटिंग की कला का प्रदर्शन करने लगे। जैसे कुछ ने उसके हाथ बना दिए, तो कुछ ने उसकी आंखें और पलकें। आप खुद देख लीजिए इंटरनेट की पब्लिक कैसे अपनी क्रिएटिविटी जाहिर कर रही है। सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह इसके फीचर्स हैं। इस अनोखी मछली के होंठ बिल्कुल किसी इंसान की तरह हैं। इस मछली को देखकर खुद वैज्ञानिक हैरान हैं कि आखिर इस मछली के होंठ बिल्कुल इंसानों जैसे कैसे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *