
पिछले 3 महीनों में घोटाले के पीड़ितों की संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. इसकी मदद से किसी को मैसेज करना, कॉल करना और वीडियो कॉल करना आसान हो गया है. हालांकि इसका इस्तेमाल बहुत से लोग फ्रॉड करने में करते हैं.
वॉट्सऐप मैसेज की मदद से किसी के बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है. जालसाज फैमिली होने का दिखावा कर लोगों को अपना जाल में फंसा रहे हैं और अकाउंट खाली कर रहे हैं l द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में इस समय ‘Hi Mum’ नाम का स्कैम चर्चा में है. इस स्कैम के चलते ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों वॉट्सऐप यूजर्स को 2022 में 57 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. ऑस्ट्रेलिया कंज्यूमर और कॉम्पिटिशन कमीशन (ACCC) के मुताबिक, पिछले 3 महीनों में घोटाले के पीड़ितों की संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है.
जालसाजों ने वाट्सऐप के जरिए पीड़ितों से संपर्क किया और फिर खुद को परिवार का सदस्य बताकर मजबूरी का फायदा उठाया. जालसाजों ने वॉट्सऐप पर एक फैमिली मेंबर या दोस्त के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हुए कहा कि उसने अपना फोन खो दिया या क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद नए नंबर से कॉन्टैक्ट करके इमोशनल मैसेज लिखने की कोशिश करते हैं. पीड़ितों का विश्वास जीतने के बाद जालसाज कहते हैं कि उन्हें पैसे की जरूरत है. पीड़ित बिना समझे बूझे ही पैसे ट्रांसफर कर देते हैं.





















