

Raipur chhattisgarh VISHESH लेखापरीक्षा पखवाडा 2026 के अंतर्गत कार्यालय महालेखाकार (लेखापरीक्षा) एवं प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ दवारा उतीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, ICAI रायपुर शाखा, इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऑडिटर्स ऑफ इंडिया (IPAI) तथा पडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से ईज ऑफ डूइग बिजनेस एवं गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GSI) विषय पर कार्यशाला का आयोजन महालेखाकार आगसीय परिसर, रायपुर में किया गया। कार्यशाला में शासन, लेखापरीक्षा, उद्द्योग एवं व्यापार जगत, कर पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन में प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़ ने आर्थिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर दिया गया। राज्य की देश के प्रमुख एवं पसंदीदा निवेश गतव्यों में शामिल करने के लिए औद्योगिक सुधारों, बेहतर बुनियादी डाचे, सरत्र अनुपालन प्रक्रियाओ, MSME को वित्तीय सहायता तथा शिक्षा और उद्द्योग के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया। NITI Aayog की निवेश अनुकूलता सबंधी रिपोर्ट में राज्य द्वारा की गई प्रगति का उल्लेख करते हुए शीर्ष निवेश गतव्य बनने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता रेखांकित की गई।
नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में बड़े राज्यों में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले देश के शीर्ष 5 पसंदीदा निवेश गतव्यों में शामिल करने छत्तीसगढ़ को ओडिशा की तर्ज लक्ष्य को प्राप्त किया जाये। इस उददेश्य की प्राप्ति के लिए राज्य शासन ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2020, जन विश्वास अधिनियम 2025 और उन-क्तिक सिंगल विंडो सिस्टम जैसे कई दूरदर्शी नीतिगत सुधार लागू किए है। हालांकि, पति व्यक्ति जीएसडीपी, निवांत प्रदर्शन और परिवहन कनेक्टिविटी जैसे कुछ क्षेत्रो में अभी और प्रगति की आवश्यकता है, जिसे पूरा करने के लिए कौशल विकास, एमएसएमई को कम लागत पर वित. अनुपालन का सरलीकरण और प्रभावी ऑडिट पर आधारित कार्ययोजना को क्रियान्वित किया जाये।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री सखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमरी श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के सकल्प के साथ कार्य कर रही है। अपने संबोधन में मत्री जी ने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नौति 1 नवंबर से लागू है, जिससे राज्य में निवेश को प्रोत्साहन मिलने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं है। व्यापार सुतमता के लिए समर्पित कानून बनाना राज्य की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सुधारों को स्थायी वैधानिक आधार और विभागों के लिए स्पष्ट जवाबदेही मिलेगी।
मंत्री जी ने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य लालफीताशाही करना, निवेशकों एवं उद्यमियो लिए प्रक्रियाओं सरल बनाना और विश्वास-आधारित प्रशासन को बढ़ावा देना है। अधिनियम के अंतर्गत उद्योगों का जोखिम के आधार पर वर्गीकरण, जोखिम वाले उद्यमों के लिए स्व-प्रमाणन, समयबद्ध सेवा-निपटान, निर्धारित समय में निर्णय न होने पर डीम्ड अनुमति तथा कुछ श्रेणियों में लाइसेस नवीनीकरण से राहत जैसे प्रावधान किए गए है। प्रथम चरण में 8 विभागों की 43 सेवाओं को सिंगल विडो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने अधिकारियों से उद्यमियों को राज्य के विकास का साझेदार मानते हुए पारदशी एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने का आहवान किया।
उत्तीसगढ़ पैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश भौरानी ने सिंगल विद्रो प्रणाली के समयबद्ध क्रियान्वयन विभागों के बीच समन्वय, डीम्ड अपूवल, लाइरौरा नवीनीकरण के सरलीकरण तथा MSME एवं छोटे व्यापारियों के लिए जिला स्तरीय सहायता व्यवस्था की आवश्यकता बताई। उन्होंने GST एवं अन्य अनुपालनों में सामान्य त्रुटियों के सुधार हेतु मार्गदर्शन, संयुक्त जागरूकता शिविर तथा औद्योगिक क्षेत्री में बुनियादी सुविधाओं और भूमि रायवर्जन पक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाने के सुझाव दिए।
CA श्री किशोर बरडिया ने GST अनुपालन में सरलता, पारदर्शिता और वास्तविक करदाताओं के संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने ITC से संबंधित कठिनाइयाँ, रिटर्न के मिलान, बार-बार जारी नोटिस, रिफंड में देरी एवं तकनीकी चुटियों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट नोटिस, अनुपातिक दड, शीघ्र रिफंड और MSME अनुकूल अनुपालन व्यवस्था की आवश्यकता बताई।
कानून अनुपालन एवं मानव संसाधन विकास पर श्री जसप्रीत सिंह सलूजा ने छोटे उद्यमी के लिए एकीकृत डिजिटल श्रम अनुपालन पोर्टस, स्व-प्रमाणन, मार्गदर्शन आधारित निरीक्षण तथा अप्रेंटिसशिप और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। उन्होने उद्द्योगों की जरूरत अनुरुप कौशल विश्वस तथा मुख्यमत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन में उद्योग सगठनों की भागीदारी पर भी बल दिया।
पंडित रविशंकर शुवार विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष पो आर के ब्रम्हे ने विश्वविद्यालय की ओर से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों की उद्योगों एवं व्यावसायिक सस्थानी से जोड़ने, इंटर्नशिप तथा अन्य प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने के लाभ बताए। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव एव कौशल विकास में सहायता मिलेगी और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन प्राप्त होगा।
कार्यशाला में सिगल विद्री प्रणाली, GST अनुपालन, श्रम कानूनों, मानव संसाधन विकास तथा व्यापार वाणिज्य के वित्तीय पहलुओं पर सत्र आयोजित हुए। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों उद्योग प्रतिनिधियों, कपनो सचिवों (CS) और चार्टर्ड अकाउटेट्स (CA) ने प्रश्नोतर एवं खुला संवाद सत्र में सक्रिय आगीदारी की तथा विशेषतों के साथ व्यावहारिक मुट्दो पर विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों ने जीसटी अनुपालन, व्यापारिक पक्रियाओं और उद्योग-शिक्षा सहयोग से जुड़े प्रश्न उठाये तथा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया।
कार्यशाला ने शासन, लेखापरीक्षा, उद्योग, कर-पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संवाद एवं सहयोग को सुदृढ करने तथा उत्तीसगढ़ में सरल, पारदर्शी और समयबद्ध कारोबारी वातावरण को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया।







