कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र/05/11/2026-27 दिनांकः-21-11-2026


महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के लिए की गई सराहनीय पहल – डॉ. दिव्या
Raipur chhattisgarh VISHESH // देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट, नीलम दिवकीर्ति प्रभारी महामंत्री ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते बीमारी की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. यूसूफ मेमन, विशेषज्ञ चिकित्सक ऑंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. दिव्या खटोड एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवनी ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।
संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक ऑंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. दिव्या खटोड एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था। इस दौरान महिलाओं को निःशुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रारंभिक अवस्था में बीमारी की पहचान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।
श्रीमती मधु अरोरा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की खुशहाली का आधार है। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान इस बीमारी से बचाव एवं प्रभावी उपचार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण हैं। अक्सर जानकारी के अभाव और संकोच के कारण महिलाएं समय पर जांच नहीं करा पातीं। ऐसे में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
कैट ने संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम एवं डॉ. दिव्या खटोड तथा डॉ. पवनी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह आयोजन महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल का एक सराहनीय और सार्थक प्रयास रहा।
उपरोकता जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती मधु अरोरा, डॉ. दिव्या खटोड, डॉ. पवनी, डॉ. अंशुली कलश डिंपल खट्टर, सदस्य शालू रणजीत और अन्य काफी सदस्य उपस्थित रहे।
कैट महिला विग ने संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया
धन्यवाद







