
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 04 अक्टूबर 202236वें नेशनल गेम्स-2022 गुजरात से छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक और उत्साहवर्धक खबर आई है। गांधीनगर में चल रही महिलाओं की बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले में छत्तीसगढ़ की स्टार शटलर कामनवेल्थ मेडलिस्ट आकर्षी कश्यप सेमीफाइनल में पहुंच गयी। सुश्री आकर्षी ने प्री-क्वार्टर में तंसीम मीर को 21-17,21-14 और क्वार्टर फाइनल में नेहा पंडित को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-14,16-21,21-18 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।4167|चंद्रवंशी









