
Raipur chhattisgarh VISHESH अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सीज़फ़ायर का स्वागत किया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा, हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह पश्चिम एशिया में लंबे समय तक शांति लाएगा. जैसा कि हम पहले भी कहते आए हैं, तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति ज़रूरी हैं ताकि इस संघर्ष का जल्दी अंत हो सके.
जारी किए गए बयान में कहा गया है, यह संघर्ष पहले ही लोगों को बहुत तकलीफ़ दे चुका है और दुनिया की ऊर्जा सप्लाई और व्यापार नेटवर्क को बिगाड़ चुका है. हम उम्मीद करते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज़ों की आवाजाही और वैश्विक व्यापार बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अमेरिका और ईरान ने दो हफ़्तों के लिए युद्धविराम का एलान किया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दोनों देशों का शुक्रिया अदा किया.






















