भारत सरकार
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
केंद्रीय संचार ब्यूरो
दुर्ग

केंद्रीय संचार ब्यूरो, दुर्ग, छत्तीसगढ़ 12 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक “छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी एवं विभाजन की विभीषिका” विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम (ICOP) का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल, दुर्ग, छत्तीसगढ़ में करेगा।

कार्यक्रम विवरण
12 अगस्त 2025 – उद्घाटन दिवस
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे माननीय विधयक दुर्ग, श्री गजेन्द्र यादव। समारोह के पश्चात “हर घर तिरंगा” रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी पूरे दिन आमजन के लिए खुली रहेगी।
13 अगस्त 2025 – प्रतियोगिता दिवस
इस दिन क्विज, तात्कालिक भाषण, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। प्रदर्शनी का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
14 अगस्त 2025 – समापन दिवस
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे माननीय सांसद, दुर्ग, श्री विजय बघेल। इस दिन दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी पूरे दिन जनता के लिए खुली रहेगी।
विशेष आकर्षण (प्रतिदिन)
• सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी
• सांस्कृतिक एवं विरासत प्रदर्शन
• जन-जागरूकता एवं सूचना पैनल
• सहभागिता आधारित गतिविधियाँ
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस आयोजन में सम्मिलित होकर देशभक्ति, संस्कृति और डिजिटल सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान दें।





















