
माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री खट्टर, से क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के संबंध में नई दिल्ली में की सार्थक बैठक।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देश पर राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अध्यक्ष क्रेडा द्वारा किया जा रहा विशेष प्रयास


Raipur chhattisgarh VISHESH देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रसर है एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के राज्य में अक्षय ऊर्जा में लक्षित विज़न को पूर्ण करने हेतु दिनांक 24.07.2025 को भारत सरकार के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर, जी एवं केन्द्रीय आवास एंव शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, जी के साथ क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी की छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सार्थक बैठक हुई। प्रदेश में कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की ’’प्रधानमंत्री कुसुम योजना’’ के कंपोनेंट - ’’बी’’ अंतर्गत 20,000 सोलर पंप स्वीकृत करने का आग्रह किया गया। साथ ही अन्य सौर परियोजनाओं के स्थापना एवं विस्तार पर केन्द्र शासन से आवश्यक सहयोग करने का निवेदन किया गया। माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर ने सहजता से सारे विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर निर्णय करने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एंव शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, जी एवं ऊर्जा विभाग भारत सरकार के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—@@—





















