
रायपुर, 27 जून 2025
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 67 लाख 70 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। रतनपुर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-15 में जूनाशहर मिनी आईटीआई के सामने नगर पालिका के नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।






















