

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नेशनल हेराल्ड केस का फांस कांग्रेस के गले से उतर ही नहीं रही है। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने बुधवार को एक बार फिर सोनिय गांधी से पूछताछ की। हालांकि करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिय गांधी से पहले दौर की पूछताछ पूरी कर ली गई।

यानी अब सोनिय गांधी को जरूरत पड़ने पर नए समन के साथ ही ईडी के दफ्तर तलब किया जाएगा। अब तक सोनिय गांधी से तीन अलग-अलग दिन में कुल 12 घंटे तक पूछताछ की गई है। इस दौरान उन्होंने दर्जनों सवालों का जवाब दिया है। वहीं सोनिया गांधी से पूछताछ के बीच कांग्रेस ने संसद से सड़क तक देशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई बड़े नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।








