

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर तालुक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि सरकारी बोर्डिंग स्कूल के पुरुष शिक्षक ने आदिवासी छात्रा और अन्य लड़कियों को पीरियड के दौरान वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेने से रोक दिया। हालांकि प्रशासन और संगठनों के दखल के बाद आज छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधा लगाया है।

मामला त्र्यंबकेश्वर तालुका के देवगांव में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक आश्रम स्कूल का है। इस स्कूल में कुल 500 छात्राएं पढ़ती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद अब बालिका के सहपाठियों, शिक्षकों, अधीक्षक और प्राचार्य सहित सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले की जांच की जाएगी








