
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर ! राजधानी रायपुर का स्काईवॉक प्रोजेक्ट जो कि पिछले 07 सालों से (लगभग) लंबित पढा था, अखिर कर स्वीकृति मिली, अधूरे पड़े स्काईवॉक प्रोजेक्ट को आखिरकार अब मंजूरी मिल गई है। इस बहुचर्चित और विवादित स्काईवॉक को पूरा करने के लिए सरकार ने 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए दो कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया था, लेकिन आखिरकार रायपुर की ही PSA कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह काम सौंपा गया है। आपको बता दें कि 07 साल से अधूरे खड़े ढांचे को पूरा करने लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर प्रक्रिया जारी की थी।
यह स्काईवॉक प्रोजेक्ट राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। अब उम्मीद की जा रही है कि PSA कंस्ट्रक्शन इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करेगी और शहरवासियों को ट्रैफिक से थोड़ी राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर स्काईवॉक प्रोजेक्ट राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा एक ऊंचा पैदल पुल है, जिससे पैदल यात्रियों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। तकनीकी खामियों, बजट की दिक्कतों और ठेकेदारों के विवादों की वजह से बहुचर्चित और विवादित स्काईवॉक प्रोजेक्ट निर्माण रुका हुआ था, जिसे अब सरकार ने कम्प्लीट कराने की ठान ली है कि जिसपे निर्णय लेते हुए आज स्काईवॉक को पूरा करने के लिए 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है l






















