

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मूंछों वालीं एक भारतीय महिला को ऑनलाइन प्रशंसा और ताने दोनों मिले हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनके चेहरे के बालों से जुड़ी लोगों की दिलचस्पी को लेकर बेफ़िक्र हैं.35 वर्षीय शायजा अपने व्हाट्सएप्प स्टेटस में अपनी एक तस्वीर के नीचे लिखती हैं, “मुझे अपनी मूंछें पसंद हैं.”जो लोग फ़ेसबुक पर उनकी तस्वीरें देखते हैं या उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं, वो अक्सर पूछते हैं कि वो मूंछें क्यों रखती हैं.वे कहती हैं, “मैं बस इतना कह सकती हूं कि ये मुझे बहुत पसंद है.”शायजा केरल के कन्नूर ज़िले में रहती हैं. कई महिलाओं की तरह, उनके होठों के ऊपर चेहरे पर कुछ बाल सालों से बाल थे









