
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। बलौदा बाजार – रायपुर मार्ग पर सारागांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया शोक।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुःख जताया, घायलों के इलाज के लिए शासन की ओर से किए जा रहे हर संभव प्रयास की जानकारी दी। रायपुर जिले के सारागांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हो रहा है। महिलाओं बच्चों समेत 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना मिली है।
जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। घायलों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास शासन की ओर से किए जा रहे हैं। ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने संबल प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति





















