

सी.ई.ओ. क्रेडा ने किया पंप स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजना के 1800 मेगावाट क्षमता के 8893 करोड़ रुपये के एम.ओ.यू. का आदान – प्रदान
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। छत्तीसगढ़ एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया गया। इस निवेश से परमाणु, थर्मल, सौर और पंप स्टोरेज’ जैसी ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश को “ऊर्जा आत्मनिर्भरता’ की ओर ले जाने की योजना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा,
छत्तीसगढ़ को ऊर्जा हब के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। यह निवेश राज्य को हरित ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाएगा, जिससे प्रदेश वासियों को सस्ती और निरंतर बिजली मिलेगी। हमारी सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रही है

ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह ने कहा,
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे इस ऐतिहासिक निवेश से राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। परमाणु, थर्मल, सौर और पंप स्टोरेज परियोजनाओं के माध्यम से हम हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर होंगे। सरकार की यह पहल उद्योगों, किसानों और आम जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा की राह पर ले जाने में CREDA की प्रमुख भूमिका
इस पूरे ऊर्जा परिवर्तन में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (CREDA) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 3200 करोड़ रुपये की सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

CREDA के प्रयासों से सौर ऊर्जा के विस्तार की प्रमुख पहलेंः
✔ ग्रामीण विद्युतीकरणः सुदूर गांवों में सौर ऊर्जा आधारित बिजली आपूर्ति
✔ सोलर सिंचाई पंपः किसानों के लिए 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे
✔ सौर ऊर्जा पार्कः बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा उत्पादन की व्यवस्था
✓ सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जाः सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट
CREDA के सीईओ ने इस अवसर पर कहा,
यह समझौता छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के मामले में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। CREDA की सभी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से कार्यान्वित की जाएंगी, जिससे प्रदेश के नागरिकों को अक्षय ऊर्जा का अधिकतम लाभ मिले।
बड़े ऊर्जा निवेश और परियोजनाएं:
✓ परमाणु ऊर्जा (₹80,000 करोड़ का निवेश)
-4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्लांट (एनटीपीसी)
✔ थर्मल पावर (₹1,07,840 करोड़ का निवेश)
-अदानी पावरः 3 नए प्लांट (4800 मेगावाट)
- जिंदल पावरः रायगढ़ में 1600 मेगावाट प्लांट
-सरदा एनर्जीः 660 मेगावाट प्लांट
- एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएलः 4500 मेगावाट उत्पादन
✓ सौर ऊर्जा (₹10,000 करोड़ का निवेश)
- एनटीपीसी ग्रीन और जिंदल पावरः 2500 मेगावाट सौर ऊर्जा
- डोलेसरा और रायगढ़ में सोलर प्लांट
✓ प्रधानमंत्री कुसुम योजना (₹4,100 करोड़ का निवेश)
- 675 मेगावाट सौर बिजली
- 20,000 सोलर पंप किसानों के लिए
✔ पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट (₹57,046 करोड़ का निवेश)
- एस जे एन एल कोटपालीः 1800 मेगावाट
-जिंदल रिन्यूएबलः 3000 मेगावाट








