

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH पाँच साल की जब मैं हुई, मेरे पिता ( श्री गौरीशंकर पंडा) ने अपने नाम की वर्णमाला धमाई । सोलह साल होते होते कंठस्थ हुई पढ़ाई । राम जैसा पति मिला । कई बार अग्नि परीक्षा से गुजरती रही। पहले तो भाई पर शक था, अब बेटों का भी नंबर आया । प्रेमचंद की निर्मला याद आई | कहते हैं, गुरु के पास दिव्य दृष्टि होती है। सीता को गुरु ने ही न्याय दिलाया, पर मेरे गुरुजन सीता- शूर्पणखा में अंतर नहीं कर पाए ।
व्यक्ति जब थकता है, माँ की गोद चाहता है। मैंने भी माँ की गोद चाही । गोद में बैठने के पहले लखन भाई और विवेक बेटे ने आवाज़ लगाई। स्नेह-ममत्व के विशेष जंजीरों में बँधी और फिर सोलह साल का प्यार देने चली आई | ‘मधु’ नाम पाया, पर मधुशाला के बदले गौशाला, पाठशाला में बंध गई ।यह रचना तीस साल पहले मैंने लिखी थी ।
एक बेटा पं० श्रीराम शर्मा बहूद्देशीय गोसंरक्षण- संवर्धन ट्रस्ट के माध्यम से गौसेवा में लगा है तथा दूसरा बेटा जमशेदपुर एन. आई. टी. में असिस्टेंट प्रोफेसर है। माँ प्रथम गुरु होती है। जिस वृक्षारोपण करनेवाले को यह पता रहता है कि वह जो बीज बो रहा है, आगे चलकर अवश्य कलेगा व उसके फल की उपयोगिता कब कहाँ कैसे होगी। वैसे ही हर शिक्षक को पता होना चाहिए कि उसके सान्निध्य में आए विद्यार्थी परिवार, समाज के लिए क्या कर सकते हैं।
माता- पिता और गुरु को भी इस दिशा में सतर्क रहना चाहिए और बच्चों को सही दिशा और प्रेरणा देनी चाहिए। जैसे विवेकानंद को रामकृष्ण परमहंस ने, शिवाजी को समर्थ गुरु रामदास ने, कृष्ण को संदीपनि ने, राम को विश्वामित्र ने प्रेरणा दी। गुरु शिष्य परंपरा का महत्व सदैव रहा है। जीवन में भटकाव से बचने के लिए मार्गदर्शक चाहिए | सूफी फकीर बालशाम अपने शिष्यों के साथ नगर भ्रमण को निकले थे । मार्ग में एक व्यक्ति मिला और उसने अपना प्रश्न उनके समक्ष रखा । प्रश्न था – हमें गुरु की आवश्यकता क्यों है ? बालशाम बोले तुमने चिड़िया के अंडे देते हैं? चिडिया अंडे तभी फोड़ती है, जब अंदर चूजा बड़ा हो गया होता है और किसी को यह पता नहीं होता । वैसे ही सच्चे गुरु को अपने शिष्य के संस्कारों, प्रारब्धों का पूरा ज्ञान होता है और वही सही समय आने पर अपने शिष्य को सही दिशा दे सकता है ।
उस व्यक्ति की शंका का समाधान हो गया ।भारतवर्ष का आध्यात्मिक इतिहास ऐसे सौभाग्यशाली शिष्यों और सद्गुरुओं से भरा पड़ा है | विवेकानंद जब अमेरिका में भाषण दे रहे थे, तब एक फोटोग्राफर ने उनका फोटो खींचा, पर जब फोटो घुलकर आया, तब उसमें एक और व्यक्ति पीछे से दिखाई दे रहा था । फोटोग्राफर ने कहा कि मैंने तो केवल आपका अकेला फोटो खींचा, पर एक और व्यक्ति कहाँ से आया |
विवेकानंद ने उसे देखा और कहा कि ये तो मेरे गुरु रामकृष्ण परमहंस है। विवेकानंद जब अमेरिका धर्म सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे, तब लोग मजाक उड़ा रहे थे कि यह जुरा-सा लड़का क्या बोलेगा। परंतु जब उन्होंने शून्यवाद पर बोलना शुरू किया, तो सब हैरान रह गए कि इसके अंदर से कौन बोल रहा है। विवेकानंद ने कहा कि मैं नहीं, मेरे अंदर से मेरे गुरु बोल रहे हैं। मेरे पीछे मेरे गुरु हैं।पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा आचार्य ने कहा है कि नवसृजन योजना महाकाल की योजना है। वह पूरी होती ही है।
परिवर्तन का आधार बनेगा: चरित्रनिष्ट भात संवेदना युक्त व्यक्तियों से | ऐसे व्यक्तित्व बनाना विद्या का काम है। मात्र शिक्षा या साक्षरता के मनुष्य को निपट स्वार्थी भी बना सकती है । उसमें विद्या का समावेश अनिवार्य है ।
नवयुग के अनुरूप मन: स्थितियाँ और परिस्थितियाँ उत्पन्न करने के लिए ऐसे प्राध्यापकों की आवश्यकता है जिसकी शिक्षा भले ही सामान्य हो, पर वे अपने चुंबकीय ● व्यक्तिल से, अपने सच्चरिन से अपने शिष्यों में वांछित विशिष्टताओं को भर देने की विद्या के धनी हों, क्योंकि चरित्रवल राष्ट्र की प्रगति- उनति का मूल आधार है ।
चारित्रिक विकास के बिना कोई भी भौतिक सफलता स्थिर नहीं रह सकती ।’ गीता’ में भगवान् श्रीकृष्ण ने अपना कठोर निर्णय दिया है कि कांशी का जीवन शुद्ध और उसका प्रत्येक कर्म यशीय भावना के साथ होना चाहिए | जीवन में स्वार्थ के साथ परमार्थ का भी पर्याप्त योग होना आवश्यक है । विद्यार्थी में ईमानदारी के प्रति निष्ठा और विनम्रता का भ जाग जाए और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प जाग जाए, तो वर एक श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है।
आचारविहीन व्यक्ति विज्ञान बन जाने के बाद भी उस प्रतिष्ठा को नहीं प्राप्त कर सकता, जो एक सामान्य सदाचारी व्यक्ति सहजता से प्राप्त कर लेता है। केवल 99% अंक पाने वाले विद्यार्थी ही योग्य होते हैं, यह सोचना गलत है।साधक की श्रद्धा के साथ गुरु की सामर्थ्य की प्रक्रिया को गुरुदीक्षा कहा जाता है। प्राचीन ग्रंथों में अगस्त्य, कण्व, जाबाल, परशुराम, वाल्मीकि, भरद्वाज वसिष्ठ, नामदेव, विश्वामित्र, व्यास, शौनक, संदीपनि, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
इन आचार्यों ने गुरुकुल में अपने शिष्यों के साथ अपनी संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन जिया | वर्तमान सुम चुनौतियों से भरा है – पर्यावरण संकट, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य रात समस्याएँ, सभ्यताओं का दूवेदव, सांस्कृतिक संकट, अलगाववाद व आतंकवाद की समस्या, इत्यादि ।
इन सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए युवाओं को तैयार करने में गुरुओं का दायित्व प्रमुख हैं। “एक तुम्हीं आधार सद्गुरु, एक तुम्ही आधार ॥ जबतक मिलो न तुम तैरनहारा । जीवन में शांति कहाँ मिल सकती है मन में ॥ खोज फिए संकर ॥ कैसा भी हो स०रा, मिले जब तक शरण- सघय ॥ हो न सका उस पार । हे प्रभु तुम्हीं विविध रूपों से हमें बचाते भव-कूपों से ॥ ऐसे परम उदार ॥ हम आए हैं दूद्वार तुम्हारे, अब उद्धार करो दुखारे ॥ सुनलो दास पुकार ॥ छा जाता जग में अधिकास, तब पाने प्रकाश की धारा, आते सेरे द्वार ॥ एक तुम्ही आधार ॥








