

Report manpreet singh

🎉बादल फटने के बाद हुए इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. प्रशासन का दल प्रभावितों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.





🎉इस मंजर को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. मौके पर मौजूद राहत और बचाव दल ने फौरन एक्शन दिखाते हुए कई लोगों को सुरक्षित तरीके से निकाला.
🎉राहत और बचाव कार्य एजेंसियां इसे मध्यम स्तर का हादसा मान रही है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुखद जताया है और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का वादा किया है
🎉इस घटना के बाद अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रभावित व्यक्तियों के परिजनों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं
Raipur chhattisgarh VISHESH श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. बादल फटने की यह घटना आज शाम साढ़े 5 बजे हुई.एनडीआरएफ चीफ अतुल करवाल ने बताया कि, अमरनाथ गुफा की निचली पहुंच में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी. हमारी 1 टीम गुफा के पास तैनात रहती है, वो टीम तत्काल बचाव कार्य में जुट गई थी.
इस घटना के बाद प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबर्स 01942496240, 01942313149 पर कॉल करके आप यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं.इसके अलावा श्री अमरनाथ जी यात्रा 2022 पर गए तीर्थयात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं. 18001807198 (जम्मू), 18001807199 (श्रीनगर). वहीं दिल्ली स्थित एनडीआरएफ नंबर 011-23438252 011-23438253, कश्मीर डिवीजनल हेल्पलाइन 0194-2496240, श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 0194-2313149








