

Raipur chhattisgarh VISHESH : आधुनिक भारत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है, और ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोतों के साथ गैर परम्परागत स्त्रोतों के अधिकाधिक उपयोग की दिशा में सतत् रूप से कार्य भी हो रहे है। ऊर्जा के गैर परम्परागत स्त्रोतों में से भारत मे अनुकूलन के अनुसार सौर ऊर्जा प्रणाली तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जिस गति से सौर ऊर्जा उत्पादन संग्रहण एवं वितरण में उपयोग होने वाले सामग्रियों का उत्पादन हो रहा है, इन सामग्रियों के जीवन काल के उपरांत इनके पुनः चक्रण, पुनः उपयोग एवं निपटान की व्यवस्था भी बहुत आवश्यक है।
इसी विषय पर दिनांक 19.12.2024 को नई दिल्ली में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा तकनीक अर्थव्यवस्था विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का शुंभारम डॉ. कुलदीप राणा, वैज्ञानिक-ई (एम.एन.आर.ई.) द्वारा किया गया। श्री जीवन आचार्य, प्रमुख ऊर्जा वैज्ञानिक
(ए.डी.बी.) ने अपने स्वागत भाषण में कार्यशाला के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. मोहम्मद रिहान, महानिदेशक (एन.आई.एस.ई.) द्वारा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में लोगो को प्रशिक्षण के माध्यम से कुशल कर इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करने की बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अक्षय ऊर्जा के महत्व को देखते हुए
श्री राजनाथ राम, सलाहकार ऊर्जा (नीति आयोग) द्वारा आने वाले समय में बहुयामी ऊर्जा नीति तैयार करने पर जोर दिया गया, जिससे की कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता में कमी लाया जा सकता है। डॉ. अनिता गुप्ता, निदेशक (विज्ञान एवं प्रोद्योगिक विभाग) द्वारा कार्यशाला में बताया गया कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल, बैटरियों, इर्न्वटर एवं अन्य इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बहुतायत में स्थापना होती है। डॉ. गुप्ता इन सौर संयंत्र उपकरणों का पुनः चक्रण कर उपयोग करने के दिशा में जोर दिया। श्री वेदप्रकाश मिश्रा, सयुक्त सचिव (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) द्वारा लगातार हो रहे जलवायु पविर्तन में जानकारी देते हुए इसके मूल कारक जैसे कि तेजी से हो रही ओद्योगिकि विकास से प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के बारे में प्रकाश डाला।
क्रेडा के सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा (भा.प्र.से.) द्वारा उक्त कार्यशाला में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया गया, तथा उनके द्वारा छ.ग. राज्य में सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे नवीन प्रयास एवं पहल के बारे में प्रतिभागियों से जानकारी साझा कि गई इस कार्यशाला में ऊर्जा के गैर परम्परागत क्षेत्र में उपयोग होने वाली सामग्रियों के पुनः उपयोग पुनः चक्रण एवं निपटान की व्यवस्था हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसके लिए पृथक से पॉलिसी एवं प्रक्रियाए निर्धारण किया जाना बहुत आवश्यक है, साथ ही इन कार्यों के लिए संभावित लागत कि प्रतिपूर्ति के लिए पृथक से बजट इत्यादि में प्रावधान किया जाना भी आवश्यक है। इनसे संबंधित विभिन्न विषयों पर श्री वैभव सिंह, निदेशक (सी.पी.सी.बी), श्री आंनद कुमार, निदेशक (सी.पी.सी.बी),
श्री वी.पी.यादव, निदेशक (सी.पी.सी.बी), श्री पवन कुमार तनवर, निदेशक (आर.आर.ई.सी.), श्री पंकज सिंह, सचिव (यू.पी.एन.ई.डी.अ) एवं श्री डॉ. सी. नवीन कुमार, प्रमुख वैज्ञानिक (सी.ई.सी.आर.आई.) द्वारा कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण दिया गया।
&&&










