




Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार मनमोहन सिंह चावला जी की पूज्यनीय माताजी सरदारनी सतवंत कौर चावला जी का निधन 16 दिसंबर को हो गया था। वल्लभनगर रिंगरोड निवासी सरदारनी सतवंत कौर चावला (80) का 16 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने जीवित अवस्था के दौरान ही देहदान की घोषणा कर दी थी, इसलिए निवास स्थान से 17 दिसंबर को पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज सौंप दिया गया। वे स्व. हरबंश सिंह चावला की पत्नी एवं त्रिलोचन सिंह चावला व वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार मनमोहन सिंह चावला की माता जी थीं l
सरदारनी सतवंत कौर चावला जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने न केवल एक आदर्श जीवन जिया, बल्कि समाज के लिए अपनी अंतिम आहुति भी दी, देहदान के रूप में प्रेरणादायी उदाहरण माता जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, उनका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन और मानव सेवा की एक मिसाल रहेगा। छत्तीसगढ़ विशेष परिवार स्वर्गीय सतवंत कौर जी के परिवार, विशेषकर श्री त्रिलोचन सिंह चावला जी और वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार मनमोहन सिंह चावला जी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हैं। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे l









