






Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नेहा धूपिया ने मिस इंडिया खिताब के 20 साल पूरे कर लिए हैं. मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2022 के फिनाले पर नेहा ने एक बार फिर क्राउन को पहना. इसके बाद नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2002 और लेटेस्ट 2022 की तस्वीर को साझा कर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

नेहा इस इवेंट में अपने हस्बैंड अंगद बेदी और बच्चों मेहर और गुरिक के साथ पहुंची थीं. इस इवेंट के बाद नेहा ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर पुराने दिन को याद किया.
नेहा धूपिया मिस इंडिया खिताब के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं. सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिख कर नेहा ने अपनी जर्नी के बारे में बताया है.नेहा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ’20 साल एक फ्लैश की तरह गुजर गए, लेकिन अगर मैं अपनी आंखे बंद करके सोचूं तो मेरे दिल में बस आभार है.
नेहा ने आगे लिखा ‘मैंने सोचा भी ना था कि ये क्राउन मुझे दोबारा पहनने और अपने जीवन के सबसे कीमती पलों को अपने कीमती लोगों के साथ फिर से जीने का मौका मिलेगा. 20 साल में मैं और भी मजबूत और अनुभवी हो गई हूं. मेरे ड्रेस का साइज बड़ा हो गया है’.
नेहा ने लिखा ’लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मैं हर उस छोटी लड़की के लिए खड़ी थी जो सपने देखने के लिए कड़ी मेहनत करने की हिम्मत करती है, हर बेटी के लिए जो अपने पैरेंट्स को गर्व करवाने के अलावा कुछ और नहीं चाहती है, हर साथी के लिए जो प्यार और समानता को रिश्ते का आधार बनाते हैं और हर मां के लिए जो अपने सपने को जीना चाहती है’
नेहा धूपिया ने लिखा ‘कभी कभी लाइफ में भले ही क्राउन ना हो, फिर भी हम सब शाइन करना चाहते हैं. लव मिस इंडिया 2002-2022








