

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के बागी विधायकों पर निशाना साधता. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिवसेना के निष्ठावान और गद्दार लोगों के बीच फंस गए हैं.

हालांकि ठाकरे ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही बीच का रास्ता खोज निकालेंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह कुछ सदस्यों को लाभ मिलने के बावजूद पार्टी छोड़ता देख ‘आहत’ हैं और जल्द मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली का दौरा करेंगे. उद्धव की यह प्रतिक्रिया हिंगोली जिले के एक शिवसेना विधायक संतोष बांगर के महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान से कुछ देर पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने के एक दिन बाद आई है.
शिवसेना नेता रमेश शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उद्धव ने बैठक में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की और कहा कि वह जल्द हिंगोली का दौरा करेंगे. शिंदे के मुताबिक, उद्धव ने शिव सैनिकों से कहा कि उन विधायकों और मंत्रियों को अपना साथ छोड़ते देखना बेहद तकलीफदेह है, जिन्होंने शिवसैनिकों की वजह से जीत दर्ज की और सब कुछ हासिल किया.








