



सड़क हादसे में मंत्री रामविचार नेताम घायल: गंभीर हालत में रायपुर लाया गया; पिकअप से टकराकर कार के परखच्चे उड़े
कार में मंत्री रामविचार नेताम सवार थे।कार का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

रायपुर के कलेक्टर और एसएसपी भी हालात को मॉनिटर कर रहे हैं
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर भी चोट आई है। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ।
गंभीर हालत में मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाया गया है। उन्हें पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के साथ रायपुर और बेमेतरा के कलेक्टर भी पहुंचे।
छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर भी चोट आई है।यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ। गंभीर हालत में मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाया गया है। उन्हें पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के साथ रायपुर और बेमेतरा के कलेक्टर भी पहुंचे।हादसे के बाद की तस्वीरेंइसी कार में मंत्री रामविचार नेताम सवार थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल पहुंचे। – फिलहाल मंत्री का हालत सामान्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टर को मंत्री के इलाज की तमाम तैयारियां करने के निर्देश दिए। रायपुर के कलेक्टर और एसएसपी भी हालात को मॉनिटर कर रहे हैं। एंबुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर मंत्री को रायपुर लाया गया। फिलहाल मंत्री नेताम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उनके सिर और हाथ में चोट लगी है।कवर्धा दौरे पर थे रामविचार नेताम आपको बता दे कि मंत्री राम विचार नेताम शुक्रवार को कवर्धा दौरे पर थे। यहां से वे रायपुर वापस आ रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा कि, मैं प्रभु श्री राम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।








