

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि व्यवसायों और मुद्रास्फीति पर कोविड के प्रभाव को देखते हुए लोगों को विकल्प प्रदान किए बिना प्रतिबंध लागू करना हानिकारक होगा. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा था कि प्रतिबंध ऐसे समय में प्रभावी हुआ है, जब बेरोजगारी दर ऊंची है. दिल्ली सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक (SUP) पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के प्रति शुरुआती 10 दिनों के दौरान नरमी बरतने का फैसला किया है और ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिये बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. एकल उपयोग प्लास्टिक के उन निर्माताओं को सरकार प्रोत्साहन देगी, जो हरित विकल्पों को अपनाना चाहेंगे.दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि व्यवसायों और मुद्रास्फीति पर कोविड के प्रभाव को देखते हुए लोगों को विकल्प प्रदान किए बिना प्रतिबंध लागू करना हानिकारक होगा. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा था कि प्रतिबंध ऐसे समय में प्रभावी हुआ है, जब बेरोजगारी दर ऊंची है. हालांकि पर्यावरण मंत्री राय ने कल ही लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि 10 दिन के बाद प्लास्टिक बैन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.









