

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के उस निर्देश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें एमवीए सरकार को बृहस्पतिवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया था.

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 1 जुलाई को सरकार बना सकती है. राज्यपाल के सामने जल्द ही दावा पेश करने की तैयारी में पार्टी जुट चुकी है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने वेबकास्ट पर कहा, “मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.” ठाकरे ने यह घोषणा उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को उनके नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दिए निर्देश पर रोक लगाने से इंकार करने के कुछ मिनटों के बाद की. दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस निर्देश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बृहस्पतिवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया था. न्याययमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में कार्यवाही राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना की याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन होगी. बहुमत साबित करने के राज्यपाल के निर्देश के खिलाफ याचिका पर शीर्ष अदालत ने विधानसभा सचिव और अन्य को नोटिस भी जारी किया.








