

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 03 नवंबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण की सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि होंगे ।









