

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुंबई. एक लड़की के साथ सिर्फ दोस्ताना संबंध होना किसी लड़के को उसे हल्के में लेने और शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए उसकी सहमति के रूप में मानने की इजाजत नहीं देता है. बंबई हाईकोर्ट की जस्टिस भारती डांगरे ने एक एफआईआर के मामले में गिरफ्तारी की आशंका से बचने के लिए दायर की गई जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह अहम फैसला सुनाया. आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार) और 376 (2) (एच) (गर्भवती होने वाली महिला से बलात्कार) के साथ ही धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.मई 2019 और 27 अप्रैल, 2022 के बीच की हरकतों का जिक्र करते हुए, जब महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन संभोग किया था… प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हाईकोर्ट ने कहा कि महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसने शादी के वादे पर यौन संबंध की अनुमति दी थी.









