

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र की सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर मिल रही है, पता चल रहा है कि शिवसेना और बीजेपी मिलकर सरकार बना सकती है. यह शिवसेना एकनाथ शिंदे की शिवसेना होगी. रिपोर्ट के मुताबिक एकनाथ शिंदे अलग से पार्टी नहीं बनाएंगे बल्कि चुनाव आयोग के सामने शिवसेना पर अपना दावा ठोकेंगे.

शिंदे गुट जल्द ही वरिष्ठ वकीलों से राय लेने के बाद फ्लोर टेस्ट की मांग करेंगे.शिवसेना-बीजेपी की सरकार में देवेंद्र फडनवीस ही मुख्यमंत्री हो सकते हैं जबकि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं.गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में रह रहे बागी विधायकों की बुकिंग बढ़ाई गई है. पहले यह बुकिंग 30 जून तक थी जिसे अब बढ़ाकर 5 जुलाई तक की गई है. गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में बागी विधायक पिछले 8 दिनों से रुके हुए हैं.








