

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनावों में रविवार को भाजपा को मिली जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र व उत्तर प्रदेश में दोनों जगह पार्टी के सत्ता में होने का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह जीत ‘डबल इंजन’ की सरकारों की व्यापक स्तर पर स्वीकृति और समर्थन को दर्शाती है. मोदी ने अपने ट्वीट में त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया.









