

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बिश्रामपुर, गुरुकुल विद्या आश्रम की आड़ में एनजीओ द्वारा विभिन्न प्रशिक्षणों के नाम पर 1850 लोगों से करीब सवा करोड़ रुपये के धोखाधड़ी करने के मामले में फरार दो और आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आधा दर्जन से अधिक अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पूरे मामले में एसपी रामकृष्ण साहू स्वयं मानिटरिंग कर रहे हैं।

बता दे कि करीब दो माह पूर्व सूरजपुर जिले समेत नजदीकी जिलों में एक एनजीओ के नाम पर कंप्यूटर शिक्षा सहित सिलाई ट्रेनिंग, वर्मीवाश व अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देने के नाम पर 1850 लोगों से एक करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया था।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व दर्रीपारा थाना झिलमिली निवासी ठगी की शिकार महिला पुष्पा देवांगन पति विजय देवांगन की रिपोर्ट पर एनजीओ एक आस कल्याण संस्था, सबरी सांई वेलफेयर सोसाइटी के 13 लोगों के खिलाफ 420, 34 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। एनजीओ संचालको ने ठगी के लिए प्रचार-प्रसार कर लोगों को ठगी का शिकार बना उन्हें झांसा दिया था। उन्हें बताया गया था कि मंडी रोड सूरजपुर गुरुकुल संस्था के नाम से सिलाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण रोजगार दिया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक संस्था द्वारा अब तक 1850 लोगों से एक करोड़ 22 लाख 75 हजार की ठगी की गई है।








