

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पत्थलगांव, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश मे जमीन दलालों की बढ़ती संलिप्तता के कारण धोखाधड़ी के मामले बढ़े , यही नहीं शासकीय भूमि को अपना बता कर उसे बेचने का काम किया जा रहा, चंद पैसों के लिए उनका साथ निभा रहे है संबंधित विभागीय अधिकारी और आर.आई /पटवारी l जमीन दलालों की बढ़ती संलिप्तता के कारण धोखाधड़ी के मामले अब थाने तक पहुंचने लगे हैं। आदिवासियों के अलावा गैर आदिवासी जमीन दलालों के कारण जहां धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है। जमीन दलालों ने शासकीय भूमि को भी अपना जमीन दलालों द्वारा शासकीय भूमि को अपना बता कर उसे बेचने का काम किया जा रहा है एक ऐसा ही मामला यहां के थाने में दर्ज हुआ है।जिसमें पीड़ित महिला ने तीन जमीन दलालों पर नामजद शिकायत दर्ज कराई है महिला के अनुसार ग्राम फुलेता के तीन जमीन दलालों ने उसे शासकीय जमीन दिखाकर सौदा कर लिया उसके एवज में जमीन दलालों ने उससे लाखों रुपए की वसूल लिए जब महिला ने जमीन की तहकीकात मौजूदा सरपंच महेश से की तो उक्त जमीन शासकीय भूमि निकली तब महिला को ठगी का मामला समझते देर नहीं लगी।

इन जमीन दलालों के ऊपर नामजद एफ आई आर दर्ज करवाई है पूरा मामला ग्राम पंचायत फुलेता का है जहां के जमीन दलाल शैलेश भगत, राम नारायण ठाकुर एवं दिलेश्वर यादव ने जाम जुनवानी निवासी सरिता एक्का से 530000 में सरकारी जमीन दिखाकर ठगी कर ली बाद में महिला द्वारा अपने रुपए वापस लेने के लिए दबाव बनाया तो दिलेश्वर यादव द्वारा 530000 का चेक महिला को सौंप दिया परंतु जब चेक भुनाने महिला बैंक पहुंची तो चेक बाउंस हो गया।
ऐसे ही कई मामले राजधानी रायपुर मे भी है पर विभागीय अधिकारी और आर.आई /पटवारी की मिली भगत से करोड़ों वारे न्यारे कर रहे है l राजधानी मे जमीन दलालों की बढ़ती संलिप्तता के कारण धोखाधड़ी के मामले लगातार बड़ रहे है राजधानी रायपुर के कई नामी गिरामी /बडे होटल संचालक इस काम मे सालो से सम्मलित है और होटल की आड़ में जमीनी दलाली से करोड़ों इधर से उधर कर रहे है, जिनके साथ सरकारी कर्माचारियों का भी लेन देन है l








