

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH करनाल। पुलिस की CIA 2 शाखा ने ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को इस गैंग के कई चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. ये आरोपी पिछले लंबे समय से करनाल में इस तरह की चोरी को अंजाम दे रहे थे. अब तक इस तरह करीब चार दर्जन वारदातें इस इलाके में हो चुकी हैं. इस प्रकार की चोरी के मामले ज्यादा बढ़ने पर इसकी जांच करनाल पुलिस की CIA 2 शाखा को सौंपी गई थी.CIA 2 प्रभारी मोहनलाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले में खेतों से पानी की मोटरों, स्टाटर्स व केबल की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही थी. ज्यादा चोरी गांव कुंजपुरा करनाल में हुई है. जिस पर कार्यवाही करते हुए हमने 4 लोगो को काबू किया है.

जिसमे नंदलाल यूपी, अजय, अमरीश व सुरिंदर बिहार के रहने वाले हैं. यह सभी लोग गैंग बना कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. फिलहाल यह लोग करनाल के विकास नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे.प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि रिमांड में इन लोगों ने करीब 45 चोरी की वारदातों को कबूला है. यह लोग मोटरों व अन्य समान चोरी करने के बाद घर मे आकर मोटरों के पार्ट अलग-अलग कर उन्हें बेच देते थे. इनमे कॉपर काफी मात्रा में होता था जिसकी मार्केट में अच्छी कीमत मिल जाती है. इन लोगों ने जिस कबाड़ी को चोरी का समान बेचा था उस कबाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है. कबाड़ी के पास से काफी मात्रा में तांबा, स्टाटर्स और मोटरों को बरामद किया गया है. आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं.








