

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH चीनी वीजा के कथित घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 12 जुलाई तक के लिए टल गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आश्वस्त किया कि इस दौरान कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने ईडी को स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने को कहा है. बता दें कि साल 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित घोटाले में कार्ति और बाकी के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया हुआ है.

उस दौरान कार्ति के पिता पी चिंदबरम देश के गृह मंत्री थे.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम के खिलाफ 12 जुलाई तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का अश्वासन दिया. न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने ईडी को सुनवाई की अगली तारीख से पहले मामले पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा. कार्ति और ईडी के वकील के अनुरोध पर अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 12 जुलाई को सूचीबद्ध किया.








