

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शिवसेना की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें पार्टी ने अपने 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. इस मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष शनिवार को शिवसेना के 16 विधायकों को नोटिस जारी कर सकते हैं और इस इन बागी विधायकों को 48 घन्टे के भीतर जवाब देना होगा.सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, विधायकों के निलंबन से जुड़े इस मामले पर 27 जून सोमवार को सुनवाई हो सकती है.









