

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, इस साल यात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर, वाईफाई, पार्किंग सुविधा और डीआरडीओ द्वारा स्थापित हेल्थ कैंप सहित कई सुविधाओं से लैस है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी. 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, इस साल यात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर, वाईफाई, पार्किंग सुविधा मिलेगी और डीआरडीओ द्वारा स्थापित हेल्थ कैंप कई सुविधाओं से लैस है.डीडी नेशनल से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं. कोरोना महामारी के कारण पूरे दो साल बाद 30 जून से इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु बाबा के दर्शन को जाएंगे.









