

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच हिंसा की किसी भी घटना से निपटने के लिए मुंबई में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इस बात की आशंका है कि इस घटनाक्रम से नाराज शिवसैनिक पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे के प्रति एकजुटता दिखाने के मकसद से सड़कों पर उतर सकते हैं. ऊर्जा मंत्री, नितिन राउत का मानना है कि इस दौरान हिंसा होने पर केंद्र को राष्ट्रपति शासन लगाने का बहाना मिल जाएगा.

महाराष्ट्र में शिवसेना के अंदर मचे घमासान के बीच मुंबई में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दरअसल इस बात की आशंका है कि इस घटनाक्रम से नाराज शिवसैनिक पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे के प्रति एकजुटता दिखाने के मकसद से सड़कों पर उतर सकते हैं. ऐसी हालात में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को तैयार रहने को कहा गया है.
शिवसेना में खेमेबाजी को लेकर पिछले चार दिनों से खींचतान चल रही है. शुक्रवार को प्रशासन ने हाई अलर्ट का आदेश दिया. क्योंकि सरकार में बैठे लोगों का मानना है कि अगर शिवसैनिकों को नियंत्रित नहीं किया गया तो हिंसक घटनाओं पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाएगा और इससे केंद्र को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का मौक मिल जाएगा. इसके बाद मौजूदा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अवसर नहीं होगा.
महा विकास अघाड़ी सरकार में ऊर्जा मंत्री, नितिन राउत का मानना है कि इसी कारण से पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. अगर शिवसेना में कुछ होता है तो मुंबई जलने लगेगी इसलिए पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नितिन रावत ने कहा कि शिवसैनिकों की हिंसा के बहाने केंद्र महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू नहीं करे, यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
वहीं शुक्रवार शाम को शहर के हर चौक और प्रमुख नेताओं विशेषकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इससे पहले शिवसैनिकों द्वारा शिंदे खेमे में शामिल बागी विधायकों के आवास या कार्यालयों पर लगे होर्डिंग और पोस्टरों को तोड़ने की छिटपुट घटनाएं हुईं है.








