

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिवसेना के बागी विधायकों पर निशाना साधा और कहा कि विधानसभा चुनावों में उन्हें हमने जीत दिलाई, लेकिन बदले में उन्होंने हमारे साथ धोखा किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस और एनसीपी आज हमारा समर्थन कर रहे हैं.

शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया है. लेकिन हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है. हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो जीत नहीं सकते थे और हमने उन्हें विजयी बनाया. उन लोगों ने आज हमारी पीठ में छुरा घोंपा है.”महाराष्ट्र के सभी नगरसेवकों को ज़ूम से संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “मेरा अपमान कीजिये, लेकिन परिवार का नहीं. मैं सत्ता का लालची नहीं हूं.” उन्होंने आगे कहा, “जो हमारे साथ खड़े हैं, वे तारीफ के हकदार. शिवसेना के कार्यकर्ता हमारे साथ हैं.
हमें भाजपा ने धोखा दिया. मैं शिवसैनिक हूं. मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं. बगावत के पीछे मेरा हाथ नहीं, मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है.”उन्हें शिवसेना या ठाकरे के नाम का इस्तेमाल किए बिना चुनाव जीतने की चुनौती दी. साथ ही सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी सरकार को बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. शिवसेना के जिलाध्यक्षों और अन्य लोगों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ छोड़ दिया है, लेकिन पार्टी के लिए अपनी ‘लड़ने की इच्छाशक्ति’ नहीं खोई है








