

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदिवासी अपने परिजनों की याद में अनोखी समाधियां बनाते हैं. किसी की समाधी पर कार बनी है तो किसी की समाधी पर ट्रक. आदिवासी ऐसे समाधियों को परंपरा मानते हैं. इस इलाके में आने-जाने वाले ऐसी समाधियां देखकर आश्चर्यचकित होते हैं.आदिवासियों की परंपराएं, उनके रीति-रिवाज और मान्यताएं अनोखे होते हैं. कई बार ये कुतूहल पैदा करते हैं तो कई बार आपको हैरानी भी होती है. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी एक ऐसा ही रिवाज देखने में आया है, जहां लोग अपने पुरखों की याद में उनकी समाधि पर अनोखी कलाकृति बनवाते हैं. जी हां, यहां आपको किसी समाधि पर जीप तो किसी पर कार और किसी पर ट्रक बने हुए दिख जाएंगे.

मृतक की समाधि पर ऐसी कलाकृति बनाई जाती है जो उसके जीवन और व्यक्तित्व से जुड़ी होती हैं. नगरी ब्लॉक के गांवों में सड़क किनारे, खेतों में और गांव के आसपास ऐसी अनेक अनोखी समाधियां या मठ आपको देखने को मिलेंगे. इन समाधियों पर सीमेंट से कहीं जीप, कहीं कार या ट्रक की कलाकृति बनी है. इन समाधियों को देखने पर लगता है कि किसी गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए ये कलाकृतियां बनाई गई हैं. धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में बड़ी संख्या में बनी ये समाधियां हैरान करने वाली हैं.








