

नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनी, निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
रायपुर, 25 सितम्बर 2024





उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी में अपने विधायक कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए। श्री साव ने ‘जनदर्शन’ में राजस्व, पुलिस, पीएचई और विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर इन विभागों के अधिकारियों को इनका निराकरण तत्परता से करने को कहा।
2867/कमलेश








