

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कर्नाटक के हम्पंकट्टा में यूनिवर्सिटी की पांच मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें स्थांतरण प्रमाणपत्र देने के लिए अनुरोध किया है ताकि अन्य कॉलेजों में उनका दाखिला हो सके. गौरतलब है कि हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुप्पी जिले के एमजीएम कॉलेज से शुरू हुआ था.जिस कर्नाटक से उठी हिजाब विवाद की आंच पूरे देश में फैल गई थी अब वहां की 5 मुस्लिम छात्राओं ने यूनिवर्सिटी से स्थांतरण प्रमाणपत्र यानी टीसी के लिए आवेदन किया है ताकि उनका दूसरे कॉलेजों में दाखिला मिल सके, जहां हिजाब को अनुमति हो. यह अनुरोध कर्नाटक के हम्पंकट्टा में यूनिवर्सिटी की पांच मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से किया है.

उन्होंने अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुप्पी जिले के एमजीएम कॉलेज से शुरू हुआ था.प्राचार्य ने कहा, सभी स्नातक की कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि परिसर में मूल्यांकन कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं को छोड़कर, यूजी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाली सभी 44 मुस्लिम लड़कियां कक्षाओं में भाग ले रही हैं. गौरतलब है कि इस साल फरवरी में कर्नाटक के उडुप्पी में कुछ मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर कॉलेज में आने के लिए मना कर दिया था.








