


Raipur chhattisgarh VISHESH अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति के संचालक मंडल के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। श्री एल के चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित। रायपुर-अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति के संचालक मंडल तथा पदाधिकारियो का निर्वाचन पंडरी रायपुर स्थित कार्यालय में दिनाँक 05.09.2024 को हुआ। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा नियुक्त रिटर्निग आफिसर श्री एस के पांडे द्वारा विधिवत निर्वाचित संचालक पदाधिकारियो की घोषणा की गई। जारी सूची अनुसार श्री एल के चौधरी अध्यक्ष, श्री जी एस ठाकुर उपाध्यक्ष, श्रीमती यामिनी वर्मा उपाध्यक्ष, श्री दीपक कुजूर संचालक, श्रीमती आभा सोनी संचालक, श्री अजय भगत संचालक, श्री पी के यादव संचालक, श्री ए के मिश्रा संचालक, श्री रविन्द्र यादव संचालक, श्री गजेंद्र साय संचालक, श्री आनंद कुमार लहरे संचालक निर्वाचित हुए।









