



जिला अस्पताल के टीम ने मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
औषधि भंडार कक्ष में मरीजों के लिए उपलब्ध थी दवाईयॉ

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला की जुड़वा नवजात शिशु स्वस्थ्य पाए गए
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 03 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने स्वास्थ्य विभाग की डाक्टरों की टीम को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधि भंडार कक्ष का विशेष जांच किया गया। जिसमंे सभी प्रकार की दवाइयां प्रर्याप्त मात्रा एवं व्यवस्थित तरीके से दवाई रखा पाया गया है। टीम ने महिला वार्ड और पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड साफ सुथरा पाया गया। लेबर रूम का निरक्षण के दौरान दो प्रसूता महिला पाए गए। जिसमंे से एक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला थी। जिन्हें जुड़वा बच्चे हुए हैं। दोनो बच्चे स्वस्थ पाए गए। निर्माणाधीन ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निरक्षण किया गया कार्य प्रगति पर पाया गया।








