

आज मुख्यमंत्री निवास में “राष्ट्रीय पोषण माह 2024” का शुभारंभ किया और उपस्थित सभी लोगों को कुपोषण के समूल नाश की शपथ दिलाई।
हमारी मातृशक्ति सुपोषित होगी तो निश्चित ही हमारे बच्चे और आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुपोषित होगी। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी, मंत्रीगण, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी और विधायक साथी उपस्थित रहे।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन








