

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर छापा पड़ा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी पोटाश घोटाला मामले की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में छापेमारी की जा रही है. हालांकि, सीबीआई ने इससे पहले भी अशोक गहलोत के घर की तलाशी ली थी.अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने 2007 से 2009 के बीच रासायनिक खाद बनाने के लिए जरूरी पोटाश किसानों को बांटने के नाम पर सब्सिडी पर ली थी. उन पर आरोप यह है कि सब्सिडी पर लिये गए पोटाश से खाद बनाकर उन्होंने निजी कंपनियों को बेचकर मुनाफा कमाया है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी समन जारी किया था.

सीबीआई अफसरों की गाड़ियां दिल्ली से जोधपुर पहुंची और उसके बाद सीएम के छोटे भाई के बंगले में पहुंची. वहां पर पूछताछ शुरु की गई है. हालांकि, इस बारे में लोकल सीबीआई की टीम को भी जानकारी नहीं दी गई है और न ही लोकल पुलिस को इस रेड क बारे में बताया गया है.इससे पहले भी अग्रसेन गहलोत पर ईडी की ओर से छापेमारी की गई थी. उनसे दिल्ली में पूछताछ की गई थी. कुछ समय पहले हाई कोर्ट ने अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी.मुख्यमंत्री गहलोत फिलहाल दिल्ली में हैं और वह जोधपुर के लिए निकल चुके हैं. अग्रसेन गहलोत पर यूपीए सरकार के दौरान 2007 से 2009 के बीच सब्सिडी वाले उर्वरक को निर्यात करने का आरोप है. अग्रसेन गहलोत ने 2007 से 2009 के दौरान किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले म्यूरिएट ऑफ पोटाश (MoP) को विदेश में निर्यात किया था. कस्टम डिपार्टमेंट ने इसके लिए उन पर 60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. ईडी इस मामले में अग्रसेन गहलोत से पूछताछ कर चुकी है.








